10 बकरी पालने के लिए मिलेगा 4 लाख रुपए तक लोन | Loan up to Rs 4 lakh will be given for raising 10 goats.

 ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बकरी पालन आय एक अच्छा साधन है, लेकिन बकरी पालन अपनाते समय सबसे बड़ी समस्या नस्ल का चुनाव करते समय आती है. आपको बता रहा है कि किन किन बकरियों की नस्ल को पालकर बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है? अच्छी आमंदनी कर सकते है ग्रामीण इलाकों में अधिकांश गरीब लोग बकरी पालन करते हैं। बकरी पालन में बहुत कम लागत आती है और इससे लाभ अधिक होता है। इसके अलावा बकरी के खाने-पीने की भी कोई खास व्यवस्था नहीं करनी पड़ती है। बकरी बेर, झाडिय़ां सहित अन्य छोटे घास खाकर अपना पेट भर लेती है। यदि आप बकरी पालन करना चाहते हैं और इसके लिए आपके पास पैसा नहीं है तो आप बैंक से लोन लेकर भी इस व्यवसाय को कर सकते हैं। बकरी पालन के लिए आप बैंक से 4 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन 10 बकरियों के पालन पर मिलता है। 
10 बकरी पालने के लिए मिलेगा 4 लाख रुपए तक लोन |
10 बकरी पालने के लिए मिलेगा 4 लाख रुपए तक लोन |


Information on Breeds in Goat Farming:

 ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन करना बहुत लोकप्रिय होता जा रहा है, क्योंकि यह मात्र एक ऐसा व्यवसाय है, जिसको ग्रामीण क्षेत्र के लोग कम निवेश में आसानी से शुरू कर सकते हैं और ज्यादा मुनाफा भी कमा सकते हैं. और बकरी पालन में काम स्थान की आवश्कता होती है 


बकरी पलना क्यों  अच्छा है 

बकरी पालन की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा ज्ञान और देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकारें भी बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास करती हैं. इतना ही नहीं, बकरी पालन के लिए बैंक भी लोन उपलब्ध कराता है. तो अगर आप भी बकरी पालन में रूचि रखते हैं, तो आज  कल बकरी की दो ऐसी नस्लों की जानकारी पढ़िए, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.


किस नस्ल की बकरियों को लाएं घर? (Which breed of goats to bring home?)

अक्सर किसान बकरी पालन करने से पहले सोचते हैं कि वह बकरी की ऐसी कौन-सी नस्ल का पालन करें, तो उन्हें बढ़िया मुनाफा दे सके. तो ऐसे में आप बकरी की दुंबा और उस्मानाबादी नस्ल का पालन कर सकते हैं. इन्हें पालकर आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.


दुंबा बकरी (Dumba Goat)

यह नस्ल सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में पाई जाती है. कहा जाता है कि बाजारों में बकरीद के दौरान दुंबा नस्ल की मांग काफी बढ़ जाती है. इस नस्ल की खासियत यह है कि इसका बच्चा सिर्फ 2 महीने में 30,000 रुपए तक बिक जाता है, क्योंकि इसका वजन 25 किलो तक होता है. इनकी कीमत 3 से 4 महीने बाद 70 से 75 हजार रुपए तक पहुंच जाती है.



उस्मानाबादी बकरी (Osmanabadi Goat)

बकरी की यह नस्ल महाराष्ट्र के उस्मानाबादी जिले में सबसे ज्यादा मिलती है, इसलिए इसे उस्मानाबादी बकरी कहा जाता है. इस नस्ल का पालन दूध और मांस उत्पादन दोनों के लिए ही किया जाता है. बता दें कि इसके वयस्क नर बकरी का वजन लगभग 34 किलो होता है, तो वहीं मादा बकरी का वजन 32 किलो तक होता है.



Goat Farming Loan: 10 बकरी पालने के लिए मिलेगा 4 लाख रुपए तक लोन, जानिए कैसे?

10 बकरी पर कितना लोन मिलेगा?

10 बकरियों पर बैंकों से ₹400,000 तक का लोन मिल सकता है, बकरी पालन योजना 2022 ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन व्यक्तियों को बकरी पशुपालन लोन प्रदान किया जाएगा जो अपना नया बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं.

20 बकरी पर कितना लोन मिलता है?


जैसा कि हमने आपको ऊपर तक में बताया बकरी पालन योजना 2022 ग्रामीण क्षेत्रों में उन व्यक्तियों के लिए शुरू की गई है, जोकि पशुपालन के साथ-साथ बकरी पालन का काम भी शुरू करना चाहते हैं, उन सभी व्यक्तियों को केंद्र सरकार की तरफ़ा से भेड़ बकरी खरीदने के लिए 400000 रुपए तक का लोन प्रदान कराया जाएगा।

10 बकरी पालने में कितना खर्चा आएगा?

Ans. बकरी पालन मे आने वाला खर्चा कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि बकरियों की संख्या कितनी है फिर उसी हिसाब से बकरियों के लिए शेड निर्माण किया जाएगा । आप इस बिज़नस को ₹30,000 से लेकर ₹50,000 मे कम बकरियों से भी शुरू कर सकते हैं


जानें, बकरी पालन के लिए कौनसे बैंक देते हैं लोन और कितना लगता है ब्याज

ग्रामीण इलाकों में अधिकांश गरीब लोग बकरी पालन करते हैं। बकरी पालन में बहुत कम लागत आती है और इससे लाभ अधिक होता है। इसके अलावा बकरी के खाने-पीने की भी कोई खास व्यवस्था नहीं करनी पड़ती है। बकरी बेर, झाडिय़ां सहित अन्य छोटे घास खाकर अपना पेट भर लेती है। यदि आप बकरी पालन करना चाहते हैं और इसके लिए आपके पास पैसा नहीं है तो आप बैंक से लोन लेकर भी इस व्यवसाय को कर सकते हैं। बकरी पालन के लिए आप बैंक से 4 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन 10 बकरियों के पालन पर मिलता है। 


बकरी पालन के लिए कौनसे बैंक देते हैं लोन

बकरी पालन के लिए कई बैंक ऋण देते हैं। यह लोन भेड़/बकरी पालन योजना के तहत दिया जाता है। देश के प्रमुख बैंक जो इसके लिए लोन प्रदान करते हैं, वे इस प्रकार से हैं।


  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  2. आईडीबीआई बैंक
  3. केनरा बैंक
  4. नाबार्ड लोन

बकरी पालन के लिए नाबार्ड के तहत कितनी मिलती है सब्सिडी

बकरी पालन के लिए नाबार्ड के तहत सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता हैै। बकरी पालन के लिए लोन देने में नाबार्ड सबसे आगे हैं। इसके तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोग और बीपीएल श्रेणी के लोग 33 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं, जबकि ओबीसी से संबंधित अन्य लोगों को 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की अधिकतम राशि 2.5 लाख रुपए निर्धारित की गई है।


नाबार्ड योजना के तहत कौन से बैंक देते हैं लोन

नाबार्ड योजना के तहत कई बैंक आते हैं जो बकरी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए लोन प्रदान करते हैं। इन बैंकों से लोन लेकर आप आसानी से बकरी पालन मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं। ये बैंक इस प्रकार से हैं। 

  1. वाणिज्यिक बैंक
  2. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  3. राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
  4. राज्य सहकारी बैंक
  5. शहरी बैंक
  6. अन्य जो नाबार्ड से पुनर्वित्त के लिए पात्र हैं।

बकरी पालन के लिए बैंक लोन पर कितना लगता है ब्याज

जो लोग बकरी पालन के लिए बैंक से ऋण लेना चाहते हैं हम बता दें कि गोट फार्मिंग स्कीम के तहत बकरी पालन के लिए लोन 11.20 प्रतिशत सालाना की दर से दिया जाता है। इस लोन की राशि को आप अपने नजदीकी फाइनेंस कंपनी, सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक से भी प्राप्त कर सकते हैं।

बकरी पालन योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

बकरी पालन योजना में आवेदन करने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं।

  1. आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड    
  2. आवेदन करने वाले व्यक्ति का पेन कार्ड
  3. आवेदन करने वाले का आवास प्रमाण-पत्र     
  4. आवेदक का जाति प्रमाण-पत्र
  5. भूमि मालिकाना  प्रमाण-पत्र
  6.  बैंक विवरण हेतु बैंक पासबुक की कॉपी
  7. आवेदन करने वाले का आय प्रमाण-पत्र
  8. आवेदक का पैन कार्ड     
  9. आवेदक का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  10. आवेदक का फोटो

बकरी पालन के लिए लोन लेने के लिए कैसे करें आवेदन

बकरी पालन पर लोन लेने के लिए आप किसी भी सहकारी बैंक जो नाबार्ड के तहत आता है उसमें आवेदन करके बकरी पालन पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप उपरोक्त बताएं गए बैंकों में जाकर भी बकरी पालन स्कीम के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस प्रकार से आवेदन करना होगा। 

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाकर गोट फार्म लोन के लिए आवेदन करना होगा। 
  2. इसके लिए आपको बैंक से एक फार्म दिया जाएगा। फार्म लेने के बाद आपको इसमें मांगी गई सभी जानकारी ठीक से भरनी होगी और साथ ही इसमें मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी फार्म के साथ लगानी होगी।
  3. बैंक के अधिकारियों द्वारा फॉर्म में भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। 
  4. यदि सब कुछ ठीक रहा तो सत्यापन के बाद आपके खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। 
  5. यदि आपको बकरी पालन पर लोन लेने में कोई भी परेशानी आ रही हो तो आप बैंक अधिकारी से संपर्क करके उसका समाधान कर सकते हैं। 



READ MORE


बकरी पालन पर मिलती है सब्सिडी (Subsidy is available on goat rearing)


आपको बता दें कि अगर आपके पास बकरी पालन करने के लिए पूंजी नहीं है, नेशनल लाइव स्टॉक के तहत बकरी पालन के लिए सस्ते ब्याज दर पर लोन दिया जाता है. वहीं कई राज्य सरकारें भी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी देती हैं.

No. 🔥🔥 Join Our Group Follow Me For Latest Information link
1. YouTube Click Here
2. Facebook page Click Here
3. Website Click Here
4. Telegram Channel Click Here
5. Whatsapp Group Join Now Click Here
6. Facebook Click Here
7. Twitter Click Here
8. Instagram Click Here
9. My Shopping website Click Here



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.