किसानो के लिए खुसखबरी खाद खरीदने पर 50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान, किसानों को मिलेगी रहत | Good news for farmers, up to 50 percent subsidy will be given on buying fertilizer, farmers will get relief

किसानों को खेती या बागवानी में किसी तरह की समस्या ना हो, इसलिए आज हम किसानों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं...

किसानो के लिए खुसखबरी  खाद खरीदने पर 50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान, किसानों को  मिलेगी रहत
किसानो के लिए खुसखबरी  खाद खरीदने पर 50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान, किसानों को  मिलेगी रहत 



Khad Subsidy

मौजूदा वक्त में केंद्र और राज्य सरकार किसानों को हर सुविधा उपलब्ध करवा रही है, ताकि किसानों को खेती या बागवानी में किसी तरह की समस्या ना हो. इसी कड़ी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है.



दरअसल, जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं. यानी बागवानी विभाग द्वारा किसानों को बेहतर किस्म के पौधों के साथ उनके उचित पालन पोषण के लिए खाद तक पर अनुदान (Subsidy) दिया जा रहा है.



कितना मिल रहा है अनुदान?

विभाग द्वारा बागवानी करने वाले किसानों को 10 हजार रुपए तक की घुलनशील खाद खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान (Subsidy) प्रदान किया जा रहा है. बता दें कि विभाग के इन प्रयासों के चलते जिले के किसानों का रुझान बागवानी की तरफ बढ़ रहा है.



कहां करें आवेदन?

घुलनशील खाद खरीदने पर अनुदान (Subsidy) प्राप्त करने के लिए किसान को खंड उद्यान विकास कार्यालय में बिल के साथ आवेदन करना होगा. इसके बाद किसान अनुदान का लाभ उठा सकते हैं.


एकड़ के हिसाब से मिलेगा अनुदान

जानकारी के लिए बता दें कि एक किसान 5 एकड़ के लिए अधिक से अधिक घुलनशील खाद खरीद सकता है. इसके साथ ही किसानों को 1 एकड़ के लिए 2000 रुपए तक का घुलनशील खाद खरीदने पर 1000 रुपए का अनुदान (Subsidy) दिया जाएगा.



Khad Price List: खाद की नई कीमत की लिस्ट जारी, पढ़िए पूरी खबर

उर्वरकों के दाम 2022 (Fertilizer prices 2022)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इफको (IFFCO)  कंपनी ने साल 2022 के खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक की कीमतों की लिस्ट जारी कर दी है. जो कुछ इस प्रकार से हैं....

  • बाजार में यूरिया खाद की कीमत 267 रुपये प्रति बैग (45 किलोग्राम)
  • डीएपी खाद की कीमत 1,350रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) 
  • एनपीके 1,470 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
  • एमओपी उर्वरक की कीमत1,700 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)


बिना सब्सिडी के खाद की कीमत

भारतीय बाजार में खाद की कीमत (cost of manure) अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले बहुत कम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमत अधिक होने के कारण ही सरकार किसानों को इन्हें खरीदने के लिए सब्सिडी देती है. ताकि देश के किसान उर्वरकों को खरीद सके. अगर कोई किसान भाई बाजार में बिना सब्सिडी के खाद को खरीदता है, तो उनकी कीमत कुछ इस प्रकार से है.

  1. यूरिया खाद की कीमत 2450 रुपए प्रति बैग
  2. DAP खाद की कीमत 4073 रूपए प्रति बैग
  3. NPK उर्वरक की कीमत 3291 रूपए प्रति बैग
  4. MOP खाद की कीमत 2654 रूपए प्रति बैग पर मिलते हैं.



READ MORE

मगर ध्यान रहे कि किसान को इफको व कृभको कंपनी से घुलनशील खाद खरीदना है. इसके अलावा किसान 10,000 रुपए तक जितना भी खाद खरीदते हैं, उन्हें उसके बिल को संबंधित खंड उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करना है. इसके बाद किसानों को 50 प्रतिशत राशि का अनुदान (Subsidy) मिलेगा.


अनुदान देने का उद्देश्य

विभाग का चाहता है कि बागवानी  से ज्यादा से ज्यादा किसान जुडें और उनकी आय में इजाफा हो, इसलिए यह अनुदान (Subsidy) दिया जा रहा है.


English Summary: Up to 50 percent subsidy will be given on fertilizer, farmers' income will increase

No. 🔥🔥 Join Our Group Follow Me For Latest Information link
1. YouTube Click Here
2. Facebook page Click Here
3. Website Click Here
4. Telegram Channel Click Here
5. Whatsapp Group Join Now Click Here
6. Facebook Click Here
7. Twitter Click Here
8. Instagram Click Here
9. My Shopping website Click Here

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.